शराब पिने के फायदे तथा नुकसान


     शराब पिने के फायदे तथा नुकसान 


आपने देखा होगा कि आजकल शराब का इस्तेमाल आम हो गया हैं |    आपने अपने आस-पास के क्षेत्र में लोगो को शराब पिटे हुए तो देखा ही होगा और उनकी हरकतों से अच्छी तरह वाकिब भी होंगे |




हम सभी जानते हैं कि शराब मनुष्य के लिए कितनी हानिकारक हैं , लेकिन हमैशा ध्यान रखें कि हर चीज के दो पहलू होते हैं -   गुण तथा दोष |





         हर चीज का उपयोग करना एक सीमा तक अच्छा होता हैं और ज्यादा उपयोग करने से हानिकारक बन जाती हैं |    ऐसा ही शराब के साथ भी हैं | 



आप जानते होंगे कि अल्कोहल टॉनिक और जहर दोनों ही हैं | सिमित मात्रा में उपयोग से मदिरापान रक्त - परिसंचरण के लिए अच्छा होता हैं और संभवत: टाइप 2 डायबिटीज और पित्त की थेली की पथरी से बचाता हैं |
2013 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ो के अनुसार भारत में शराब पिने की वजह से हर रोज 15 लोग मारे जाते हैं, यानि की हर 96 मिनट में 1 व्यक्ति की मौत शराब की वजह से होती हैं |

हम यहाँ पर आपको शराब पिने के नुकसान और फायदे दोनों हीं बता रहे हैं लेकिन फायदे बताने का हमारा लक्ष्य बिलकुल भी ऐसा नहीं हे की अप शराब का सेवन करने लग जाओ या जो इसका सेवन करते हैं वो और अधिक मात्रा में करने लग जाये |
     वास्तव में सिमित मात्रा में शराब का सेवन करना लाभदायक होता हैं परन्तु यह जानना बेहद जरूरी हैं कि रोजाना इसका सेवन करना बेहद हानिकारक हैं |

सिमित मात्रा में अल्कोहल पिने के फायदे-
1. ह्रदय रोगों के होने का खतरा कम रहता हैं-
    सिमित मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से अच्छे कोलेस्ट्रोल का स्तर बढता हैं | जो की हृदय को रोगों के प्रति सुरक्षा प्रदान करता हैं | साथ ही इन्सुलिन में बेहतर संवेदनशीलता आती हैं तथा हार्ट -अटैक  का खतरा भी कम रहता हैं |

2. कामेच्छा में सुधार -
   एक शोध के अनुसार मदिरापान से  नपुंसकता में भी सुधार होता हैं | जर्नल ऑफ़ सेक्सुअल मेदिसिन में प्रकाशित 2009 के एक अध्ययन के अनुसार शराब पिने वालों में 25 से 30 %  तक नपुंसकता में कमी आई हैं ||

3.जीवनकाल बढ़ा सकता हैं -
 एक अध्ययन में बताया गया की कभी कभी अल्कोहल पिने से मनुष्य के जीवन में बढ़ोतरी होती हैं  लेकिन इसका सही ढंग से तथा सही मात्रा में इस्तेमाल में किय्या जन चाहिए |
4. सर्दी - जुकाम से बचाता हैं -
  शोधकर्ताओ ने पाया की हार हफ्ते 8 से 14 गिलास वाइन पिने से आम सर्दी खासी में 60 प्रतिशत की कमी होती हैं |

5.  पित्त की थेली में पथरी होने के जोखिम को कम करता हैं |
6. डायबिटीज की संभावनाओ को कम करता है -
  शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग प्रति दिन एक से दो गिलास ड्रिंक करते हैं उनमें अन्य लोगो की तुलना में टाइप 2 डायबिटीज होने की सभावना कम होती हैं |




अधिक मात्रा में शराब पिने के नुकसान -
1. इससे लीवर सिरोसिस ,लीवर में जलन जैसी समस्या पैदा हो  सकती है जो की घातक बीमारियाँ हैं |
2 .हाई बीपी  की समस्या हो सकती हैं |
3  इससे मुंह क कैंसर ,  स्तन का कैंसर तथा मलाशय का कैंसर होने का खतरा बढ़ता हैं |
4 . इसके सेवन से नींद प्रभावित होती हैं |





Comments